ब्रेकिंग: नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट करने पर कुम्हारी के युवक को जान से मारने की मिली थी धमकी, पुलिस ने एक युवती समेत दो को किया गिरफ्तार

-कुम्हारी पुलिस ने किया कार्रवाई
-जान से मारने की शिकायत शुक्रवार को किया गया
-आरोपियों की तलाश में थी पुलिस

भिलाई। नूपर शर्मा के पोस्ट को सपोर्ट करने के मामले में जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 507, 151/ 117, 116 (3) के तहत जुर्म दर्ज किया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि कैलाश नगर वार्ड 11 कुम्हारी निवासी राजा जगत 22 वर्ष 12 जून को अपने इस्टाग्राम आईडी से नूपुर शर्मा के सपोर्ट में एक पोस्ट किया था। जिसके रिप्लाई में राजा को दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। आरोपियों के बारे में पतासाजी कर अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर गोल बाजार रायपुर निवासी कासिफ र्फ कुणाल सेंड्रे 22 वर्ष और राजीव गांधी आवास योजना ब्लाक रुम नं. 12 गोल बाजार रायपुर रितिका भारती 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

दोनों से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया। इसे लेकर सायबर सेल ने शिकायत में मिले मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल भी निकाला गया। उसके बाद दोनों को पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...