BSP में छा गया भगवारंग: पहली बार BMS ने जीता यूनियन चुनाव, इंटक और सीटू को कड़ी टक्कर देकर BMS ने जीत लिया कर्मियों का दिल, तस्वीरों में देखिए रात-3 बजे का ये बिग अपडेट

ग्राउंड जीरो से संजय सिंह@ भिलाई। भारतीय मजदूर संघ यानि कि BMS ने इतिहास रच दिया है। पहली बार BMS ने यूनियन चुनाव जीत लिया है। इंटक और सीटू को कड़ी टक्कर देते हुए बीएमएस की यह बड़ी जीत है।



2019 के चुनाव में BMS तीसरे पोजिशन पर थी मगर इस बार कर्मियों ने परिवर्तन किया है। 2019 के यूनियन चुनाव में BMS को 1880 वोट मिले थे। इसके बाद इस यूनियन ने पदाधिकारियों में चेंज लाते हुए नई टीम बनाई और चुनाव जीत लिया।

मौके पर सीटू, इंटक, बीएसपी वर्कर्स यूनियन, बीएमएस, एचएमएस एटक, एक्टू, लोइमू के एजेंट मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहे। चुनावी अधिकारी ने सभी लोगों का फोन बंद करा दिया था। बता दें कि कुल 13422 मतदाताओं में से 11605 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 86.8 प्रतिशत पोलिंग हुई है। बूथ नंबर-18 व 19 को छोड़कर सभी बूथों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गए हैं।

किसे कितने वोट, जानिए
BMS- 3584
INTUC- 3170
CITU- 2981
BWU- 1083
LOIMU-377
HMS- 296
AITUC-64
Invalid – 43
Total -11612


जानिए 2019 के चुनाव में इन्हें मिला वोट

4447: इंटक

3840: सीटू

1879: बीएमएस

1663: इस्पात श्रमिक मंच

1370: बीएसपी वर्कर्स यूनियन

472: एचएमएस

200: स्टील वर्कर्स यूनियन

156: लोइमू

93: एटक

40: एक्टू

14150: कुल वोट


खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा पश्चिम मंडल ने आयोजित किया “संगठनात्मक एवं परिचयात्मक”...

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला - भिलाई द्वारा मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व मे "संगठनात्मक एवं परिचयात्मक" बैठक दिनांक 11...

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ कार्यशाला का आयोजन: डॉ खूबचंद...

भिलाई। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई -3 में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य...

साजा विधायक के प्रतिनिधि बने आरुणी दानी… भाजपा युवा...

धमधा, दुर्ग। स्थानीय नगर पंचायत साजा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व राजनंदगांव जिला सह प्रभारी...

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी संविधान बचाओ यात्रा:...

दुर्ग। 25 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली संविधान बचाओ यात्रा के उद्घाटन समारोह के लिए मिनाक्षी नगर दुर्ग निवास में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री...

ट्रेंडिंग