छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने कल बुलाई बड़ी बैठक… 88 कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की बनेगी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक कलम बंद हड़ताल के बाद भी शासन की ओर से महंगाई भत्ता देने के संबंध में कोई पहल नहीं होने पर अब कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। DA-HRA पर उग्र कर्मचारी संगठनों की बड़ी बैठक कल होने जा रही है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कुल 88 संगठनों के प्रांताध्यक्षों की कल शाम बैठक बुलायी गयी है, बैठक में 5 दिवसीय आंदोलन की समीक्षा और अनिश्चतकालीन हड़ताल का ऐलान किया जायेगा।

पांच दिन की हड़ताल में पहले ही सरकारी कामकाज ठप रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यदि कर्मचारी संगठन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। स्कूली बच्चों की पढ़ाई में भी नुकसान होगा, क्योंकि शिक्षक संघ का एक धड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए अड़ गया है। दूसरे संगठन भी विचार कर रहे हैं।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार के रूख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगला चरण हमारा अनिश्चितकालीन होगा। उन्होंने कहा कि “हमने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया था, तीसरा चरण पांच दिवसीय आंदोलन का था, हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, हमारे आंदोलन के तीसरे चरण का बस समापन हुआ है। चौथा चरण हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन का है, जिसकी तारीख हम कल तय करेंगे। हम 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल में जा सकते हैं”

आपको बता दें कि केंद्र से समान महंगाई भत्ता और सांतवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता को लेकर प्रदेश के लाखों कर्मचारी आक्रोशित हैं। 5 दिन के इस हड़ताल के दौरान सरकार ने वार्ता के लिए कर्मचारी संगठनों को नहीं बुलाया, जिसके बाद कर्मचारियों की निराशा ज्यादा बढ़ गयी है। ऐसे में कर्मचारी संगठन अब लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल की मांग कर रहे हैं।

लिहाजा फेडरेशन पर भी दवाब है कि वो जल्द से जल्द डीए और एचआरए के मुद्दे पर निर्णय ले। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के संबोधन का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन इंतजार करेगा। अगर मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को ध्वाजारोहण के बाद कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी तो शायद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हो जायेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जायेगा।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग...

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...