दुर्ग रेंज IG BN मीणा को बड़ी जिम्मेदारी…अब रायपुर रेंज का भी संभालेंगे प्रभार, ओपी पाल को SIB का बनाया IG, गर्ग को भी मिली ये जिम्मेदारी

रायपुर। दुर्ग रेंज आईजी बीएन मीणा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मीणा दुर्ग के साथ-साथ रायपुर रेंज का भी जिम्मा संभालेंगे। अब तक रायपुर के आईजी रहे ओपी पाल को पुलिस हेडक्वार्ट्स में एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी का IG बनाया गया है। शनिवार को जारी हुए आदेश में दो और अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

ओपी पाल रायपुर शहर के SP रह चुके हैं। करीब 8 साल पहले रायपुर शहर के कई बड़ी चोरियों और हत्याकांड में सफल पुलिसंग दिखा चुके थे। तीन महीने पहले ही उन्हें रायपुर का IG बनाया गया था। संयोग है कि अब IG बने बीएन मीणा भी रायपुर के एसपी रह चुके हैं।

अफसरों का ट्रांसफर आदेश गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव की तरफ से जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक ओपी पाल और मीणा के अलावा दो और IPS हैं, इनके डिपार्टमेंट बदल दिए गए हैं।

IPS राम गोपाल गर्ग को उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनंदगांव, IPS केएल ध्रुव को जिला धमतरी महासमुंद गरियाबंद का नक्सल विरोधी ऑपरेशन का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...