छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने कल बुलाई बड़ी बैठक… 88 कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की बनेगी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक कलम बंद हड़ताल के बाद भी शासन की ओर से महंगाई भत्ता देने के संबंध में कोई पहल नहीं होने पर अब कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। DA-HRA पर उग्र कर्मचारी संगठनों की बड़ी बैठक कल होने जा रही है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कुल 88 संगठनों के प्रांताध्यक्षों की कल शाम बैठक बुलायी गयी है, बैठक में 5 दिवसीय आंदोलन की समीक्षा और अनिश्चतकालीन हड़ताल का ऐलान किया जायेगा।

पांच दिन की हड़ताल में पहले ही सरकारी कामकाज ठप रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यदि कर्मचारी संगठन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। स्कूली बच्चों की पढ़ाई में भी नुकसान होगा, क्योंकि शिक्षक संघ का एक धड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए अड़ गया है। दूसरे संगठन भी विचार कर रहे हैं।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार के रूख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगला चरण हमारा अनिश्चितकालीन होगा। उन्होंने कहा कि “हमने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया था, तीसरा चरण पांच दिवसीय आंदोलन का था, हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, हमारे आंदोलन के तीसरे चरण का बस समापन हुआ है। चौथा चरण हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन का है, जिसकी तारीख हम कल तय करेंगे। हम 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल में जा सकते हैं”

आपको बता दें कि केंद्र से समान महंगाई भत्ता और सांतवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता को लेकर प्रदेश के लाखों कर्मचारी आक्रोशित हैं। 5 दिन के इस हड़ताल के दौरान सरकार ने वार्ता के लिए कर्मचारी संगठनों को नहीं बुलाया, जिसके बाद कर्मचारियों की निराशा ज्यादा बढ़ गयी है। ऐसे में कर्मचारी संगठन अब लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल की मांग कर रहे हैं।

लिहाजा फेडरेशन पर भी दवाब है कि वो जल्द से जल्द डीए और एचआरए के मुद्दे पर निर्णय ले। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के संबोधन का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन इंतजार करेगा। अगर मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को ध्वाजारोहण के बाद कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी तो शायद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हो जायेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जायेगा।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की गीत सोन बनी मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024:...

जयपुर। देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा जी स्टूडियो जयपुर में मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग...

महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान...

दुर्ग में पति ने पत्नी को उतारा मौत के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के...

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट...

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने...

ट्रेंडिंग