पुलिस की गुंडागर्दी: रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, पटरी पर उल्टा लटकाया… वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक सस्पेंड… देखिए VIDEO

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुलिसकर्मी एक शख्स को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्यप्रदेश के जबलपुर का है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है. सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की काफी फजीहत हो रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट और रेलवे में हड़कंप मच गया. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो जबलपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 5 का है. जो पुलिसकर्मी बुजुर्ग की पिटाई कर रहा है उनका नाम अनंत मिश्रा है.

जबलपुर का वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद अनंत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार पुलिसकर्मी से बुजुर्ग की पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो 27 जुलाई का है. जिस वक्त अनंत बुजुर्ग की पिटाई कर रहे थे.

उस वक्त किसी ने उनका वीडियो बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरा मामला पुलिस के सीनयर अफसरान के संज्ञान में आया. जिसके बाद एक्शन लेते हुए अनंत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया. जानकारी के अनुसार अनंत मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले हैं. जिस वक्त यह घटना पेश आई उस वक्त वह ट्रेन के जरिए जबलपुर से रीवा जा रहे थे.

(वीडियो सोर्स – shubhankrmishra)

शराब के नशे में शख्स कर रहा था बदतमीजी
जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला कि जिस शख्स की अनंत पिटाई कर रहे थे उसने शराब पी हुई थी, और वह प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों से बदसुलूकी कर रहा था. जिस वक्त कॉन्स्टेबल उस शख्स को रोकना चाहा तो वह पुलिसकर्मी से ही उलझ गया. जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...