CG में बड़ा हादसा: परीक्षा के बाद पिकनिक मनाने डैम गए थे स्कूली बच्चे… नहाने गए 9 छात्र डूबने लगे… 5 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मौत, दो अभी भी लापता

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां डैम में डूबकर 2 स्कूली छात्रों की मौत हो गयी है, वहीं 2 छात्र अभी भी लापता है। सभी बच्चे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे हैं।

जानकारी के मुताबिक 9 बच्चे डैम गये थे, जिसमें से 4 बच्चे डैम में डूब गये। घटना कोंडागांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। डूबे चार बच्चों में दो का शव अब तक निकाला जा चुका है, जबकि 2 स्कूली बच्चों की अभी भी तलाश जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंड़ागांव से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर बफना गांव है। इस गांव में एक छोटा सा डैम है। अमूमन लोग डैम की सैर करने के लिए जाते हैं।

शुक्रवार को कोंडागांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 स्टूडेंट्स, भी एग्जाम देने के बाद सीधे डैम के किनारे पहुंच गए। कुछ देर किनारे में बैठे रहे। फिर पानी में नहाने के लिए उतरे। डैम की गहराई का अंदाजा न होने की वजह से बच्चे आगे बढ़ते गए और गहरे पानी में चले गए। जिससे 4 छात्र पानी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए अन्य 5 छात्र भी आगे बढ़े। वे भी डूबने लगे थे।

एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को पानी में डूबते देखा था। जिसके बाद फौरन उन्होंने 5 बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस हादसे की सूचना कोंडागांव सिटी कोतवाली, स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम को दी गई।

मौके पर पहुंचे जवानों ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे 2 छात्रों का शव बरामद कर लिया है। 2 की तलाश जारी है। अब तक जिन छात्रों के शव मिले हैं, वह धमतरी औऱ केशकाल के रहने वाले थे। वहीं केशकाल और कोंडागांव का एक-एक छात्र लापता हैं।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले 9 दोस्त रोशन सोनी, शेख अजहान खान, आशीष गुप्ता, भवदीप तिवारी, सादाब अहमद, चंद्रकांत, मोहित कश्यप, लखेंद्र मरकाम, तुसार नेताम ये सभी डैम गए थे। इसमें नहाने गए मोहित कश्यप, चंद्रकांत, लखेंद्र मरकाम और तुसार मरकाम जैसे ही पानी में डूबे, उन्हें बचाने के चलते बाकी भी डूबते चले गए। इसमें मोहित कश्यप और चंद्रकांत का शव निकाल लिया गया है। लखेंद्र और तुसार की गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...