दर्दनाक हादसा: स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 11 बच्चे घायल हुए, एक की गई जान

नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के दसूहा इलाके के पास एक निजी स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया. इस बस में करीब 40 बच्चे सवार थे. जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस को पीछे से एक एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 1 बच्चे की मौत की भी खबर है, वहीं बस सुपरवाइजर समेत 11 बच्चे घायल हुए हैं. घायलों का इलाज जालंधर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है.

बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
जनकारी के मुताबिक, ये सड़क हादसा सुबह हुआ. स्कूल की बस बच्चों के लेकर टांडा से जा रही थी. इस दौरान एक ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार बच्चों को चोटें लगी. घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.

इस हादसे के बाद बच्चों के पेरेंट्स सहमे हुए हैं. वहीं बस ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...