देवबलोदा में 1 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे चरोदा मेयर निर्मल: चरोदा बस्ती के प्राचीन कुएं से जल लेकर निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, जगह-जगह होगा स्वागत

भिलाई। भिलाई-चरोदा में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन 1 अगस्त सोमवार किया जा रहा है। महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से जल लेकर कांवड़िए रवाना होंगे। फिर देवबलोदा के कल्चुरी कालीन प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर भोग वितरण किया जाएगा।
सुबह 10 बजे चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से अपने कावड़ में जल भरकर शिवभक्त भक्त पैदल पैदल हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा मंदिर पहुंचेंगे। देवबलोदा के पुरातात्विक शिव मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करेंगें। इसके बाद भोग वितरण किया जाएगा। कांवड़ यात्रा का यह भव्य आयोजन महापौर निर्मल कोसरे के अगुवाई में होने जा रहा है। आयोजन में अधिक से अधिक शिवभक्तों को जोड़ने भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्ड प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कांवड़ियों का होगा जगह जगह स्वागत

कांवड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत किए जाने की तैयारी है। चरोदा बस्ती से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा का चरोदा बस स्टैंड के पास सबसे पहले स्वागत किया जाएगा। इसके बाद चरोदा स्टेट बैंक, पंचशील नगर पूर्व चिरू ढाबा के पास फिर आगे पंचशील नगर पश्चिम बाबा स्वीट्स के पास स्वागत की तैयारी है। मुख्यमंत्री निवास के पास पदुमनगर गेट पर स्वागत के बाद सभी कांवड़िए सिरसा गेट चौक पहुंचकर थोड़ा विश्राम करेंगे। यहां पर उनके लिए स्वल्पाहार का इंतजाम रहेगा। कांवड़ यात्रा इसके बाद सिरसा रेलवे अण्डरब्रिज से होकर जी. केबिन होते हुए देवबलोदा पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा का जी. केबिन के हनुमान मंदिर चौक पर भी स्वागत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...