छत्तीसगढ़ में फिर से 10 ट्रेने हुई कैंसिल: नॉनइंटरलॉकिंग काम के चलते अब 10 ट्रेनें कैंसिल… सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच… पढ़िए कौन से ट्रेनों को किया गया रद्द

बिलासपुर। रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के कछपुरा रेलवे स्टेशन में 28 जुलाई से नॉनइंटरलॉकिंग का काम होगा जिसके चलते 28 और 29 जुलाई को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR ) बिलासपुर से होकर चलने वाली 10 गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। दूसरी ओर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है।

यात्री सुविधा के लिए इन गाड़ियों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

  • गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक और अमृतसर से 3 अगस्त 2022 से 2 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 20847/20848 दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 3 अगस्त से 31 अगस्त तक और ऊधमपुर से 4 अगस्त 2022 से 1 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 18213/18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 31 जुलाई से 28 अगस्त तक और अजमेर से 1 अगस्त से 29 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 3 अगस्त से 31 अगस्त तक और नौतनवा से 5 अगस्त से 2 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 2 अगस्त से 30 अगस्त तक और कानपुर से 3 अगस्त से 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 4 अगस्त से 25 अगस्त तक और नौतनवा से 6 अगस्त से 27 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 1 अगस्त से 29 अगस्त तक और अजमेर से 2 अगस्त से 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

रद्द होने वाली गाडियां

  • 28 जुलाई 2022 को जबलपुर से छूटने वाली 05703 जबलपुर-नैनपुर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 28 एवं 29 जुलाई 2022 को नैनपुर से छूटने वाली 05704 नैनपुर-जबलपुर स्पेशल रद्द रहेगी।

  • 28 एवं 29 जुलाई को नैनपुर से छूटने वाली 05709 नैनपुर-मंडला फोर्ट स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 28 एवं 29 जुलाई को मंडला फोर्ट से छूटने वाली 05710 मंडला फोर्ट- नैनपुर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 28 जुलाई को जबलपुर से छूटने वाली 05705 जबलपुर-नैनपुर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 28 जुलाई को नैनपुर से छूटने वाली 05706 नैनपुर-जबलपुर स्पेशल रद्द रहेगी।

  • 28 जुलाई को नैनपुर से छूटने वाली 05711 नैनपुर- चिरई डोंगरी स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 28 जुलाई को चिरई डोंगरी से छूटने वाली 05712 चिरई डोंगरी-नैनपुर स्पेशल रद्द रहेगी।

  • 28 एवं 29 जुलाई को जबलपुर से छूटने वाली 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ट स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 28 एवं 29 जुलाई को चांदा फोर्ट से छूटने वाली 22173 चांदा फोर्ट-जबलपुर स्पेशल रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...