डेविड वार्नर का निधन: कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, फैंस में शोक की लहर

मल्टीमीडिया डेस्क। फिल्म टाइटैनिक में विलन का रोल प्ले करने वाले एक्टर डेविड वॉर्नर का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और इसी से जुड़ी बीमारी के चलते उनका निधन हुआ। वो 80 साल के थे। डेविड वॉर्नर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी।

परिवार ने जारी किया ये बयान
वॉर्नर अक्सर विलन के रोल में नजर आते थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उनके परिवार ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 18 महीनों से उनकी बीमारी का इलाज चल रहा था।

इस बयान में परिवार ने आगे कहा, ‘हम, उनका परिवार और दोस्त उन्हें बहुत याद करेंगे। वो एक दयालु और उदार व्यक्ति थे।’ उनके परिवार ने अपने बयान में कहा कि उनके असाधारण ककाम ने इतने वर्षों में कई दिलों को छुआ। हमरा दिल टूट गया है। फैंस में शोक की लहर है।

इन फिल्मों में किया था काम
डेविड वॉर्नर ने साल 1971 में रिलीज हुई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर स्ट्रॉ डॉग्स, 1976 की हॉरर क्लासिक द ओमेन, 1979 में टाइम ट्रैवल फिल्म टाइम आफ्टर टाइम और 1997 की ब्लॉकबस्टर टाइटैनिक जैसी फिल्मों में शानदार काम किया था। टाइटैनिक में उन्होंने विलन स्पाइसर लवजॉय का रोल प्ले किया था।

तीन दशक बाद थिएटर में वापसी
साल 2001 में वार्नर लगभग तीन दशकों के बाद थिएटर में लौटे थे और उन्होंने मेजर बारबरा में एंड्रयू अंडरशाफ्ट का रोल प्ले किया था।2005 में उन्होंने शेक्सपियर के किंग लियर में चिचेस्टर फेस्टिवल थिएटर में अभिनय किया, और 2007 में शेक्सपियर के कॉमिक बफून फालस्टाफ की भूमिका निभाने के लिए आरएससी में लौट आए।

टीवी पर भी किया था काम
डेविड वॉर्नर ने टीवी पर भी काम किया था। 1966 में रिलीज हुई फिल्म Morgan: A Suitable Case for Treatment के लिए डेविड वॉर्नर को ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 1981 में डेविड वॉर्नर ने टीवी मिनी सीरीज मसाडा के लिए एमी अवॉर्ड जीता था। डेविड वॉर्नर ‘डॉक्टर हू’, ‘पेनी ड्रेडफुल’ और ‘रिपर स्ट्रीट’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...