कर्मचारियों के आंदोलन को मिला छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ का साथ… प्रांताध्यक्ष वराठे बोले – केंद्र के समान महंगाई एवं गृह भाड़ा भत्ते की मांग, तकनीकी शिक्षण संस्थाएं रहेगी बंद, परीक्षा भी स्थगित

रायपुर। प्रदेश बनने के बाद यह पहला अवसर है कि अधिकारी कर्मचारीयों ने मंहगाई एवं गृह भाड़ा भत्ते के लिए 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सामुहिक अवकाश लेकर आंदोलन कर रहा है। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि फेडरेशन के आव्हान पर शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अधिकारी कर्मचारी पांच दिन के हड़ताल पर हैं।

प्रांताध्यक्ष वराठे ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में फेडरेशन से जुड़े हुए 89 संगठनों जिसमें प्रथम श्रेणी अधिकारी से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक शामिल हैं, अपने मौलिक अधिकार के लिए हड़ताल पर हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा है। जो राज्य सरकार के कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है।

डीए और एचआरए की मांग हेतु प्रदेश के शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभी अधिकारी कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर फेडरेशन के साथ आंदोलन में शामिल हो गए। हड़ताल के कारण छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच की परीक्षा आगे बढ़ा दी। एसोसिएशन के डा अजय त्रिपाठी, दीपक पटेल, हर्षल मोहिते, पुष्पेंद्र वर्मा, हुसैन उल्ला खान, प्रदीप राजपूत, सतीश कुमार ठाकुर, बलवंत कोर्राम, जनक निशाद, चन्दन कुमार, महेश देवांगन और सभी सदस्यों ने जिला तथा ब्लाक लेवल पर मोर्चा संभाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...