राजधानी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में खुलासा: नेपाल की एक महिला दलाल गिरफ्तार… इसके पहले पुलिस ने 11 कॉलगर्ल सहित 13 लोगों को किया था गिरफ्तार… रायपुर के 5 स्टार होटल में चल रहा था देह व्यापार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाईव स्टार होटल हयात में पकड़ाये हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट में पुलिस ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आयी ये महिला दलाल नेपाल की रहने वाली हैं। जिसका छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई राज्यों के दलालों से कनेक्शन होना पाया गया है।

इन दलालों के आर्डर पर ये महिला दलाल अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को हाई प्रोफाइल कस्टमर्स के पास भेजा करती थी। आपको बता दे कि इससे पहले पुलिस ने होटल हयात से 11 कालगर्ल सहित 2 दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। राजधानी रायपुर में चल रहे इस हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के जरिये नेपाल की रहने वाली इस महिला दलाल का नाम सामने आया हैं, जिसके रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया। महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है।

वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के कई पुरूष दलालों से संपर्क है तथा मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है। उक्त प्रकरण में गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 आई फ़ोन एवं नगदी रकम जप्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...

शिक्षक से 10 हजार की मांग : नहीं देने...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम...