CG – युवक ने किया रिश्ते को शर्मसार: अपनी ही मां और बेटी से करता रहा दुष्कर्म… तंग आकर दादी और पोती ने दर्ज कराया मामला… पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपित की हरकत से परेशान होकर पत्नी भी छोड़कर चली गई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शराबी युवक ने संबंधों को तक पर रख कर रिश्ते को शर्मसार कर दी। युवक ने अपनी 60 वर्षीय मां और 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के भय से दादी और पोती चार माह तक सब कुछ सहती रहीं। आखिर उसकी हरकत से तंग आकर मां ने कोटा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपित की हरकत से परेशान होकर चार माह पहले पत्नी उसे छोड़कर अपने मयके चली गई है। तब से आरोपित अपनी मां और दोनों बेटी के साथ रहता था। वह अपनी मां और छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करता था। वहीं, बड़ी बेटी अपनी मां के साथ चली गई थी।

कोटा थाना क्षेत्र में रहने वाला 34 वर्षीय युवक रोजी मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी है। युवक ने नवंबर से दिसंबर 2021 को अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने लगा। लोकलाज के डर से महिला और बच्ची ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।

एक माह पहले आरोपित युवक ने अपनी मां और बेटी के साथ फिर से दुष्कर्म किया। दो दिन पहले भी युवक ने अपनी बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। तंग आकर युवक की मां अपनी पोती को लेकर कोटा थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी बेटी ने अपनी दादी को दी। इससे दादी गुस्से में आ गई और हिम्मत जुटाकर कोटा थाना पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित युवक गांव से भागकर शहर में गया था। पुलिस की टीम ने भारी मशक्कत करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी कोटा ने बताया की युवक अपनी मां और छोटी बेटी दुष्कर्म करता था। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...