CG SEX रैकेट बिग ब्रेकिंग: रायपुर के 5 स्टार होटल में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट… पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, 11 लड़कियों को किया गया गिरफ्तार… दिल्ली, मुंबई से बुलाई गई है युवतियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। रायपुर में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फाइव स्टार होटल में जिस्मफरोशी के मामले का खुलासा किया है।

दरअसल रायपुर के फाइव स्टार होटल “होटल हयात” में पुलिस ने आज शाम दबिश देकर 11 युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवतियों के साथ-साथ पुलिस ने उस दलाल को भी पकड़ा है, जो इन लड़कियों को रायपुर के इस होटल में लेकर आया था।

एडिश्नल एसपी अभिषेक महेश्वरी को पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी, कि राजधानी के बड़े होटल में जिस्मफरोशी हो रही है, इसमें अंतराज्यीय सेक्स रैकेट भी शामिल है। एडिश्नल एसपी ने जब इस शिकायत की तस्दीक करायी तो मामला सही निकला, जिसके बाद आज होटल में छापेमारी की गयी, जिसमें 11 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी लड़कियां प्रदेश के बाहर की बतायी जा रही है। जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अधिकांश दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, कोलकाता और बैंग्लुरू की लड़कियां है। जानकारी के मुातबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के इस होटल में काफी दिनों से जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही थी। उसी शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...