बारिश के बाद ग्राउंड में उतरे कोसानगर पार्षद संदीप निरंकारी, पानी निकासी के लिए तत्काल मंगवाया जेसीबी, निगम के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

भिलाई। कुछ घंटों की बारिश ने लोगों का जनजीवन काफी कुछ प्रभावित किया। लेकिन कोसानगर की बस्तियों में रहने वाले लोगों को इस बार उतनी मुश्किल नहीं हुई और उतनी परेशानी नहीं हुई, जितना कि पहले होती थी। इस बार पार्षद संदीप निरंकारी उनके बीच थे। पार्षद संदीप निरंकारी बारिश होते ही वार्ड में निकल पड़े। जिन इलाकों में बारिश का पानी ज्यादा भर गया था। वहां तत्काल निकासी के लिए इंतजाम कराया। वार्ड में इस कार्य के लिए जेसीबी की भी जरूरत पड़ी। पार्षद व एमआईसी मेंबर निरंकारी ने बिना देरी किए जेसीबी मंगवाया और पानी निकासी के लिए इंतजाम कराया।

पार्षद निरंकारी ने बताया कि, कोसानगर मुख्य मार्ग, ओड़िया बस्ती, सतनामी मोहल्ला समेत आसपास इलाकों में बारिश से पानी भर गया था। मेयर नीरज पाल के निर्देश पर वार्डों में सुबह से ही तैनात हो गए थे। मेयर को इसकी जानकारी दी गई है। निगम के जोन-1 अधिकारियों के साथ वार्ड का दौरा किया और जिन-जिन क्षेत्रों में पानी भर रहा है। ऐसी जगहों को चिन्हांकित किया गया है। पार्षद निरंकारी ने बताया कि करोड़ों की लागत से कोसानाला के दोनों रिटर्निंग वाल और दो पुल बनना है। जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां काम शुरू नहीं हुआ है। ठेकेदार की देरी की वजह से लोगों को कुछ जगहों पर परेशानी हुई है। इस बार बारिश से पहले ही कोसानाला की सफाई हो गई थी। इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मैं हमेशा लोगों के बीच में हूं। वार्डवासियों के हर संभव मदद के लिए हमेशा खड़ा हूं। बारिश में कोई बेघर न हो, इसके लिए भी मैं जमीन पर उतरकर काम कर रहा हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...