भाभी जी घर पर है के एक्टर मलखान का निधन: क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर पड़े, अस्पताल ले जाते हुए मौत

टेलीविजन की दुनिया से एक खबर है। खबर शोक वाली है। टेलीविजन शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के सबसे शानदार किरदारों में से एक मलखान का रोल निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को दीपेश भान क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. 41 साल की कम उम्र में ही दीपेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. दीपेश के निधन की खबर से फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी हैरान हैं. लोग लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पीछे छोड़ गए पत्नी और एक बेटा

बता दें कि साल 2019 में दीपेश ने दिल्ली में शादी रचाई थी. एक्टर का एक बच्चा भी है. ‘भाभीजी घर पर हैं!’ में ‘टीका’ का किरदार निभाने वाले एक्टर वैभव माथुर ने भी दीपेश के निधन की पुष्टि की. उन्होंने बताया, “हां अब वो नहीं रहे. इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है.”

कविता कौशिक ने किया ट्वीट

दीपेश के निधन की खबर पर एक्ट्रेस कविता कौशिक ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “41 साल की उम्र में दीपेश भान के निधन की खबर से सदमे में हूं. वह FIR का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे. वह बेहद ही फिट थे, उन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया और ना ही शराब पीते थे. उन्होंने अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाला कभी कोई काम नहीं किया था. वह अपनी पत्नी, एक साल के बच्चे और अपने माता-पिता को पीछे छोड़ गए हैं.”

इन शोज में आ चुके हैं नजर

दीपेश भान ‘भाभीजी घर पर हैं’, ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ समेत कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं. उनकी कॉमेडी फैन्स को खूब गुदगुदाती थी. साल 2007 में वह ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ फिल्म में भी नजर आए थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिप्टी CM विजय शर्मा ने सपरिवार मनाई गोवर्धन पूजा...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गोवर्धन पूजा का पर्व अपने गृह जिले कबीरधाम के कवर्धा स्थित निवास पर परिवार के साथ...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत गरम : सांसद...

जगदलपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई...

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। भोपाल एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने...