प्रदेश BJP संगठन महामंत्री पवन साय ने पावर हाउस में किया रूद्रमहाभिषेक: भाजपा पार्षद दया सिंह के आमंत्रण पर भिलाई आए साय…101 किलो दूध के साथ किया रूद्रमहाभिषेक

– भाजपा पार्षद दया सिंह के आमंत्रण पर भिलाई पहुंचे थे संगठन महामंत्री पवन साय

– भव्य-पूजा अर्चना में सादगी से साय ने महाआरती की और दूध चढ़ाया

– भोले के भजन का भी साय ने लिया आनंद

भिलाई। सावन के पवित्र महीने में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भिलाई पहुंचे। जहां उन्होंने राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भव्य पूजा-अर्चना में बड़ी ही सादगी से आरती और भजन भी साय ने सुना। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद दया सिंह के आमंत्रण पर पवन साय भिलाई पहुंचे थे।

साय के साथ सीएसआईडीसी के पूर्व चेयरमैन छगनलाल मुंदड़ा और भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू मौजूद रहें। दया सिंह ने बताया कि, संगठन महामंत्री की मौजूदगी में 101 किलो दूध का रूद्रभिषेक किया गया। आचार्य कान्हा महाराज व उनके साथ अन्य पंडितों ने इस पुनित कार्य पूजा को संपन्न कराया। दया सिंह की भोले बाबा के प्रति इस श्रद्धा को देख पवन साय प्रसन्न हुए। उन्होंने इस तरह आगे भी आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

दया सिंह ने बताया कि, बाबा की बारात के अलावा सावन के हर सोमवार को भव्य पूजा-अर्चना होती है। महाभिषेक के साथ-साथ महाभंडारा का आयोजन भी किया जाता है। दया सिंह ने यह भी बताया कि, आने वाले सावन सोमवार को भी भव्य पूजा होगी। मुंदड़ा ने इस दया की इस भक्ति को देखते हुए कहा कि, बाबा की कृपा सदैव सभी पर बनी होती है। आगे भी बनी रहेगी। देश और प्रदेश में खुशहाली बाबा के आशीर्वाद से है। हम सबको जनसेवा के माध्यम से बाबा की भक्ति करनी चाहिए। दया के कार्यों को देखते हुए मुंदड़ा ने पीठ थपथपाई। इस आयोजन में भाजपा और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...