पाटन में BJP को करारा झटका: जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने CM भूपेश के सामने थामा कांग्रेस का हाथ…जानकारी मिलते ही BJP ने किया बर्खास्त, मोनू के BJP छोड़ने के पीछे ये बड़ी वजह

भिलाई। 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी को CM भूपेश के निर्वाचन क्षेत्र पाटन में करारा झटका लगा है। भाजपा को यह झटका जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने दिया है। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। मोनू को पाटन क्षेत्र में जनाधार वाले नेता के रूप में लोग जानते हैं।

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेता राकेश ठाकुर के साथ मोनू ने आज सीएम भूपेश से मुलाकात की और कांग्रेस ज्वाइन किया। भाजपा से कांग्रेस जाने की वजह से भाजपा को यहां करारा झटका के साथ-साथ भारी नुकसान भी हो सकता है।

मोनू साहू के इस फैसले की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। आखिर मोनू ने इतना बड़ा फैसला क्यों उठाया, इसके पीछे कई वजह है। उन्हें जानने वाले और पाटन के पत्रकारों के अनुसार कई वजह सामने आई है,..।


इन कारणों से मोनू ने छोड़ी BJP
– मोनू साहू ने भाजपा को दिए अपने इस्तीफे में लिखा है कि- मैं भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के रवैये से बहुत आहत हूँ। जो छत्तीसगढ़िया कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हैं। कभी साथ नहीं देते इसलिए मैं आहत होकर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ और छोटे कार्यकर्ता से सदैव जुड़ा रहूंगा।

– पिछले दिनों मोनू के ऊपर पत्रकार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। मोनू पर एफआईआर दर्ज हुई और गिरफ्तारी भी। इस मामले में भाजपा के बड़े नेताओं ने मोनू का समर्थन नहीं किया। यूं कहे तो मोनू को अकेला छोड़ दिया। मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने ही मोनू का साथ दिया। बाकी का पता नहीं। यह भी एक बड़ी वजह है।
– प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। मोनू जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक काम भी करते हैं। भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण उनके व्यवसाय पर फर्क पड़ रहा था। यह भी एक बड़ी वजह है।

– पाटन क्षेत्र में भाजपा की गतिविधि कम है। संगठन के नेता पाटन में प्रदर्शन तो दूर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित कम करते हैं। लगातार पार्टी में उपेक्षा का शिकार होने की वजह से मोनू ने यह फैसला किया।

निष्कासन में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने क्या लिखा है, यह भी पढ़े
विषयान्तर्गत जानकारी प्रेषित किया जाता है कि मोरजध्वज मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 निवास ग्राम अमलेश्वर जो कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य एवं पदाधिकारी है। उनके द्वारा व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामते हुए सदस्य्ता ग्रहण कर लिया है।

चूंकि मोनू मोरजध्वज साहू को भारतीय जनता पार्टी ने मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा देकर हमेशा सम्मानित करते आया है। किन्तु उनके द्वारा पार्टी छोड़ने से पहले भाजपा के पदाधिकारियों के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाना निराधार है। पूर्व में भी उक्त व्यक्ति के द्वारा jccj (जोगी कांग्रेस) को छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था। भाजपा प्रवेश के बाद से इसे पार्टी ने हर सम्भव सम्मान दिया।

किंतू इससे साबित होता है कि अति महत्वकांक्षा के चलते दलबदल करना इसकी आदत में शामिल हो गया है। एक जगह रहकर पार्टी के प्रति वफादार सिपाही बनकर काम नहीं कर सकता। इसी भाव को उजागर करते हुए फिर आज मोनू साहू ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।

अतः भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मण्डल पाटन के द्वारा मोरजध्वज मोनू साहू को भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। जो भी दायित्व भाजपा संगठन ने प्रदान किया था उसे शून्य घोषित किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान :...

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने भाजपा पर गंभीर...

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि खरीदी को लेकर...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

छत्तीसगढ़ पहुंचीं भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी : धरमजयगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले...