नेहरू नगर चौक में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने एक्टिवा सवार दो को चपेट में लिया, 1 की ऑन द स्पॉट मौत…मॉल जाने के लिए निकले थे दोनों

भिलाई। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

टीआई सुपेला दुर्गेश शर्मा ने बताया कि भोपाल से रायपुर जा रहे ट्रक (एमपी 04 एचई 4454) के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रिसाली से सूर्यमॉल की ओर जा रहे एक्टिवा सीजी 04 एचव्ही 6744 को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में बोरसी निवासी कल्याण साहू (38 वर्ष) की मौके पर मौत है गई।


वहीं मातरोडीह के विक्की यादव को हाथ, पैर में मामूली चोट आई है। दोनों युवक बीएम इंजीनियरिंग रिसाली हेल्पर पद पर कार्यरत थे। लोहे का गमला 4 नग छोड़ने के लिए निकले थे। एक्टिवा सवार युवक नेहरू नगर चौक को पार कर रहे थे।

तभी ट्रक चालक ने ठोकर मार दी। घटना में लोहे का गमला चक्के में फंस गया। खबर लगते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुचकर ट्रक चालक दीवानगंज भोपाल निवासी कमलेश को तुरंत वाहन समेत पकड़ लिया। ट्रक सिलतरा जाने के लिए निकली थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...