BJP संगठन में नई नियुक्ति: छत्तीसगढ़ में संगठन का कामकाज देखेंगे अजय जामवाल…रायपुर होगा केंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा ने इन 4 RSS प्रचारकों को भी दी जिम्मेदारी

रायपुर। राष्ट्रीय भाजपा संगठन ने नई नियुक्ति की है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा में एक और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की नियुक्ति की गई है। जामवाल छत्तीसगढ़ के सांसद मध्यप्रदेश का भी प्रभार देखेंगे, लेकिन वो रायपुर में ही रहकर संगठन का कामकाज देखेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने आरएसएस के चार प्रचारकों को संगठन में जिम्मेदारी दी है। इसमें अजय जामवाल की क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, मंत्री श्रीनिवासलु प्रदेश महामंत्री संगठन (पंजाब और चंडीगढ़), राजेश जीवी प्रदेश महामंत्री संगठन कर्नाटक, और सतीश ढोंड की प्रदेश सहसंगठन महामंत्री के पद पर नियुक्ति की गई है।

अजय जामवाल हिमाचल के रहवासी हैं, और वो जुलाई-2019 में आरएसएस से भाजपा में भेजे गए थे। जामवाल, पवन साय से ऊपर का दायित्व रहेगा। अभी पवन साय महामंत्री (संगठन) का प्रभार संभाल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जामवाल की नियुक्ति की गई है।

यहां संगठन में काफी बदलाव की जरूरत बताई जा रही थी। यही वजह है कि जामवाल रायपुर में ही रहकर संगठन की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय का जनदर्शन : 26 नवंबर को मुख्यमंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अवसर मिलने जा रहा...

तीन तूफानों से छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। शनिवार...

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की...

रायपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुम्हारी के परसदा स्थित विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता...

साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले : ग्रामीणों को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल...