शारदा विद्यालय रिसाली में शपथ ग्रहण समारोह: हेड ब्वॉय से लेकर ग्रीन एंबेस्डर ने ली शपथ…

भिलाई। शारदा विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा रहे।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, विद्यार्थियों से कहा कि शपथ मनुष्य का आत्म विश्वास है जो उसे संघर्ष की प्रेरणा देता है। आज समाज में स्वच्छता तथा विकास लाने का भार विद्यार्थियों के कंधों पर है, जिसे हृदय से निभाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

शपथ ग्रहण की श्रृंखला ग्रीन एम्बेस्डर के चयन एवं शपथ ग्रहण से शुरू हुई। जिसकी कड़ी में क्लास वाइस कैप्टन, हाऊस कैप्टन स्पोट्स कैप्टन ने भी शपथ ली। शपथ की अन्तिम कड़ी के रूप में विद्यालय के हेडबॉय पीयूष मिश्रा तथा हेडगर्ल छाया चैधरी को चयनित किया गया।

उन्होंने शपथ की गरिमा को समझते हुए अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाने एवं विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में भागीदार बनने की शपथ ली। प्रेरक गीत की भावभीनी प्रस्तुति के पश्चात् प्राचार्या सुतापा सरकार ने विद्यालय प्रबंधन समिति की।

सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी एवं बड़ों का सम्मान करते हुए जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा करने की सीख दी। संचालन शिक्षिका जयश्री दास, पल्लवी दास ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। समारोह के दौरान विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, सीनियर मिस्ट्रेस रेंजनी एम.आर. तथा सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...