CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी वाहन से जा भिड़ी ट्रेलर, फिर लगी आग… हादसे के बाद ड्राइवर की जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत… 6 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव, कंडक्टर बाल-बाल बचा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में तड़के सुबह-सुबह सड़क हादसा हो गया है। हादसे में ट्रेलर सवार चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटो की मशक्कत के बाद जिंदा जले चालक के अवशेष को निकाला गया। साथ ही इस हादसे में ट्रेलर सवार कंडक्टर सकुशल है। हादसा सकरी थाना इलाके में हुआ है।

जानकारी के अनुसार मूलत: बिहार के बक्सर जिले के धनसाई थाना क्षेत्र के भीमखेड़ा निवासी शिव कुमार यादव (27 साल) ट्रेलर चालक था। वह बिलासपुर के किसी ट्रांसपोर्टर की ट्रेलर चलाता था। सोमवार की रात वह बलौदाबाजार स्थित सीमेंट फैक्ट्री से ट्रेलर में सीमेंट लेकर औरंगाबाद जाने के लिए निकला था।

घटना मंगलवार सुबह 3.30 बजे की है। अभी ट्रेलर सकरी क्षेत्र के बेलमुंडी-सैदा के पास पहुंचा था। उसी समय सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सकरी TI पौरूष पुर्रे ने बताया कि आसपास के लोगों ने ट्रेलर को जलते देखकर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंची, तब तक ट्रेलर बूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। तब यह भी नहीं पता था कि उसमें चालक फंसा हुआ है। आग बुझाने के बाद ट्रेलर गर्म था।

केबिन को देखने के बाद पता चला कि स्टेयरिंग में चालक फंसा था और वह भी बुरी तरह से जल गया था। उसके शरीर के अवशेष बचे थे, जिसे निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात ये रही कि जो दूसरा ट्रेलर था, उसमें कोई नहीं था। नहीं तो और लोगों को भी खतरा हो सकता था।

इस हादसे के बाद पुलिस ने आवागमन चालू करने के लिए क्रेन मंगाकर ट्रेलर को किनारे कराया। फिर गैस कटर से काटकर स्टेयरिंग में फंसे चालक के शरीर के अवशेष को बाहर निकाला गया। ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण शव के अवशेषों को निकालने में पुलिस को छह घंटे लगा।

पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि चालक शिव कुमार के साथ हेल्पर राजकमल राजपूत भी ट्रेलर में सवार था। राजकमल बिहार के बक्सर के धनसोई का रहने वाला है।

हादसे के बाद वह सड़क से दूर छिटककर बेहोश पड़ा रहा और उसे ट्रेलर जलने का पता भी नहीं चला।
हेल्पर राजकमल ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर के बाद गेट खुलने पर वह सड़क से दूर फेंका गया। इसके बाद वह बेहोश पड़ा रहा। उसने बताया कि होश आने के बाद वह जाकर सो गया था। जब नींद खुली, तब वह ट्रेलर के पास पहुंचा। तब तक ट्रेलर में आग लग चुकी थी और ट्रेलर जलकर खाक हो गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...