दुर्ग में स्कूल बिल्डिंग जर्जर: बघेरा पहुंचे विधायक वोरा तो बच्चों ने दिखाए जर्जर स्कूल, वोरा ने कलेक्टर से की बात, बोले-दहशत के बीच पढ़ रहे बच्चे, दुरूस्त करें व्यवस्था

दुर्ग। बघेरा स्थित सरकारी स्कूल के जर्जर होने की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज स्कूल का निरीक्षण किया। वोरा ने स्कूल भवन को देखने के बाद कहा कि जर्जर भवन की जगह नए स्कूल भवन का निर्माण करने की जरूरत है।

उन्होंने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से भी इस संबंध में चर्चा की है। वोरा ने कहा कि स्कूल भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। बेहतर अध्यापन के लिए स्कूल में भवन की सुविधा के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में दुर्ग के सभी सरकारी स्कूलों में जाएंगे। स्कूल भवन, बच्चों के बैठने की व्यवस्था और मिडडे मील जैसी व्यवस्थाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि जर्जर स्कूलों का वे खुद भी निरीक्षण करें और शासकीय फंड से राशि मंजूर कराने के बाद नए भवन का निर्माण कराएं।

कलेक्टर ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे खुद इसका निरीक्षण करेंगे। बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ को भवन गिरने की आशंका रहती है। ऐसे किसी भी हादसे से पहले स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।

संभाग मुख्यालय है। व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। पूर्व पार्षद अनिल देवांगन और अरुण यादव ने बताया कि स्कूल में 6 सौ बच्चे पढ़ाई करते हैं। प्राइमरी स्कूल में 10 टीचर हैं, जबकि मिडिल स्कूल में 4 टीचर हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड के नागरिक मोहन देशमुख, भागीरथी, मनोज नामदेव, किशोर नायकअशोक, ललित ढीमर, भागीरथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...