CG – महिला की सिरकटी लाश मिलने से फैली सनसनी: तालाब के किनारे में मिली महिला की लाश, सिर के साथ हाथ-पैर भी काट ले गए, पेट में लोहे की रॉड भी घुसी हुई थी, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक महिला की क्षत-विक्षत सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। तालाब के किनारे मिले लाश के हाथ-पैर कटा मिलने के साथ ही पेट में लोहे का सरिया घुसा हुआ मिला हैं। अंधे कत्ल की जानकारी के बाद पुलिस हत्याकांड से जुड़े सुराग जुटाने में जुटी हुई हैं, ताकि महिला की पहचान करने के साथ ही हत्यारों का पता लगाया जा सके। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही तालाब में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। सिर कटी लाश देखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पता चला कि महिला के पेट में लोहे की रॉड आर-पार घुसी हुई थी। जबकि सिर के साथ ही उसके हाथ-पैर भी गायब थे। इसके बाद मौके पर SP, एडिशनल SP सहित अन्य अफसर भी पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को भी बुला लिया।

गोताखोरों की टीम शव के टुकड़े तलाश करती रही
गोताखोरों की टीम काफी देर तक शव के टुकड़ों की तलाश करती रही, लेकिन उनका पता नहीं चला। शाम होने के चलते तलाश रोक दी गई है। पुलिस ने महिला के धड़ को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी आशंका है कि कहीं और हत्या करने के बाद उसे वहां तालाब में लाकर फेंका गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...