UPSC क्रैक करने वाले ST-SC कैंडिडेट्स को भूपेश सरकार देगी 1 लाख रुपए…26 जुलाई तक आवेदन

रायपुर। राज्य शासन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से 26 जुुलाई 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे।

आवेदन पत्र का प्रारूप, पात्रता तथा शर्ते आदिम जाति विकास विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनु.जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवॉ रायपुर अटल नगर छ.ग. मे अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...