जतमई धाम में बड़ा हादसा: पिकनिक मानाने गए थे 4 दोस्त, वाटरफॉल में नहाने के दौरान हुआ हादसा, 17 साल का किशोर डूबा, 16 घंटे बाद मिला शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की वजह से कई जगह नदी-नाले उफान पर है। आए दिन किसी न किसी के डूबने की खबर आ रही है। हाल ही में गरियाबंद स्थित जतमाई वाटरफॉल में 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। काफी मशक्कत से करीब 16 घंटे बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया जा सका है।

किशोर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार शाम पिकनिक मनाने के लिए गया था। इस दौरान नहाते समय गहरे पानी में फंस गया और डूब गया। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद भेज रही है। इसके बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, छुरा के तालेश्वर गांव निवासी प्रेम कुमार उर्फ तूफान (17) अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार शाम जतमाई वाटरफॉल पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान सभी दोस्त वाटरफॉल में नहाने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तभी कुंड के बीच में पड़े पत्थर में प्रेम कुमार का पैर फंस गया और वह डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक प्रेम कुमार कुंड में डूब चुका था।

इस पर लोगों ने पुलिस और नगर सेना को सूचना दी गई। नगर सेना की रेस्क्यू टीम काफी देर तक कुंड में सर्चिंग करती रही, पर कहीं भी प्रेम का पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया।

इसके बाद सोमवार सुबह बारिश रुकने और कुंड का पानी कम होने पर टीम ने फिर तलाश शुरू की। काफी जद्दोजहद के बाद प्रेम का शव मिला। शव पत्थरों के बीच में फंसा था। टीम ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

प्रसिद्ध जतमाई धाम में प्रदेश भर से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं तमाम लोग बारिश के मौसम में वाटरफॉल भी आते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण वाटरफॉल शबाब पर है। उसके कुंड में भी जल स्तर काफी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि कुंड कई फीट गहरा है। ऐसे में अक्सर लोग हादसे का शिकार बन जाते हैं। कई बार लापरवाही भी भारी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...