NEET एग्जाम: चेकिंग के नाम पर उतरवाए छात्राओं के अंडरगारमेंट्स… हिजाब पर भी हुआ विवाद… जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। केरल के कोल्लम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक केरल के कोल्लम में स्थित मोर्थम इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में सख्ती के नाम पर छात्राओं से उनके अंडरगारमेंट्स तक उतरवा दिए गए थे, जिसके बाद कई छात्राओं के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। हालांकि, इंस्टीट्यूट ने इस घटना से पूरी तरह से इंकार किया है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

कोटा में भी हिजाब पर हुआ विवाद
वहीं राजस्थान के कोटा में भी NEET परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर और छात्राओं के बीच बहस हो गई। दरअसल, कोटा के मोदी कॉलेज सेंटर पर चार मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर पेपर देने पहुंच गईं। इन छात्राओं को पुलिस वालों ने कॉलेज के गेट पर ही रोक लिया। पुलिस ने इस दौरान उन्हें समझाया और ड्रेसकोड का हवाला दिया लेकिन छात्राओं ने हिजाब हटाने से इनकार कर दिया।

इस दौरान छात्राओं के परिवार वाले भी हिजाब को लेकर अड़ गए। इसके बाद उनसे लिखित में लिया गया कि परीक्षा को लेकर कोई भी निर्णय होगा, उसके लिए वो खुद जिम्मेदार होंगीं।

परीक्षा में ड्रेसकोड के बेहद सख्त हैं नियम
गौरतलब है कि परीक्षा नियमों के तहत छात्र-छात्राओं को एग्जाम के दौरान फुल आस्तीन के कपड़े पहनने पर मनाहि है। अगर स्टूडेंट ऐसा करते हैं तो उसके आस्तीन को काटने के बाद परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाती है।

इतना ही नहीं इस दौरान कुंडल, बाली, घड़ी या अन्य सभी चीजों को उतरवाकर रख लिया जाता है। हालांकि इस बार कोटा में पहली दफा देखने ऐसा हुआ जब दो छात्राएं अपने चेहरे को लपेट कर एग्जाम हॉल में अंदर चली गईं। घुसने से पहले उनकी पूरी तरह से तलाशी ली गई थी।

एग्जाम सेंटर पर भारी सख्ती
इस दौरान एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने एग्जाम सेंटर के गेट के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। इसमें से कुछ स्टूडेंट्स ने फुल आस्तीन के कपड़े पहने हुए थे, जिसके बाद उन्हें आस्तीन काटकर अंदर भेजा गया। जिन्होंने हिजाब पहन रखा था उनको साइड में किया था। जब अंदर से आदेश आए इसके बाद ही उन छात्राओं को अंदर प्रवेश दिया गया था। गीता देवी ने बताया कि सेंटर के अंदर तलाशी लेने के लिए संस्था की अलग टीम लगी हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...