माइलस्टोन अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘सतत विकास’ का संदेश : विद्यार्थियों को बताया प्रकृति संरक्षण का महत्व

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत ‘सतत विकास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. एम.एल. जैन शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा भिलाई के जिला मंत्री एवं नमो सेवा कार्यक्रम प्रभारी मनोज तिवारी, भाजपा छत्तीसगढ़ आईटी सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षित चौकसे और महिला मोर्चा भिलाई आईटी सेल की संयोजक सागरिका पाढ़ी उपस्थित रहीं।

नुक्कड़ नाटक से समझाया संसाधनों के संरक्षण का महत्व

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सतत विकास की अवधारणा से जोड़ना था। नुक्कड़ नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी जरूरी है। पानी, जंगल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक दोहन रोककर ही इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को समाज और देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मानव सेवा और सकारात्मक सोच का दिया संदेश

मुख्य अतिथि डॉ. एम.एल. जैन ने विद्यार्थियों से मानव सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की बात कही। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से बचने, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने पर जोर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में QR कोड का खेल : 45 च्वाइस...

बिलासपुर। च्वाइस सेंटर संचालकों के QR कोड का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का रेंज साइबर पुलिस बिलासपुर ने पर्दाफाश...

महामाया से दंतेश्वरी तक जुड़ेगा आस्था का मार्ग :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 20 लोगों और 22 फर्म-कंपनियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW-ACB ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए विशेष न्यायालय में दसवां चालान पेश किया है। एजेंसी...

राज्योत्सव में आसमान पर होगा शक्ति का प्रदर्शन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार जमीन के साथ आसमान में भी रोमांच का नया रंग भरने जा रहा है। 2 नवंबर को नया रायपुर...