भिलाई के आकाश माहेश्वरी को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान: यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले प्रकाशक…साहित्य प्रकाशन के लिए मिला सम्मान

भिलाई। इस वर्ष का प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान युवा प्रकाशक आकाश माहेश्वरी को प्रदान किया गया है। उनको यह सम्मान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार विगत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित एक समारोह में संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे ने प्रदान किया। इस अवसर सूफी व कबीर गायक पद्श्री भारती बंधु, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल चंद्र भंजदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले प्रकाशक हैं। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार प्रकाशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रकाशक को सांईनाथ फांउडेशन की ओर से प्रदान किया जाता है। सम्मान के बाद सरस्वती बुक्स के युवा प्रकाशक आकाश माहेश्वरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान के बाद बेहतर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी साहित्य प्रकाशन का उत्तरदायित्व और बढ़ जाता है।

आपको बता दें कि विगत कई वर्षों से सरस्वती बुक्स ने छत्तीसगढ़ भाषा साहित्य और राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विभिन्न विषयों की पुस्तकें पाठकों को उपलब्ध करा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...