रस्तोगी कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ FIR: एक की मौत और 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स डायरिया की चपेट में आने के बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

भिलाई। रस्तोगी कालेज प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हास्टल प्रबंधन के खिलाफ अपराध कायम किया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सौंपे गए रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने धारा 265, 270, 337, 304 ए के तहत कार्रवाई किया है।

इस दौरान पुलिस ने परिजनों की शिकायत और उनके बयान के बाद कार्रवाई किया गया है। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि हास्टल प्रबंधन ने छात्रों के खान पान में अव्यवस्था फैला कर रखा था। इसके अलावा पीने के पानी के जगह पर भी साफ सफाई नहीं होने के कारण छात्राएं उल्टी दस्त के चपेट में आई थी। गौरतलब हो कि 29 जुलाई को रस्तोगी कालेज के वेद हस्टल के स्किल डेव्लेपमेंट की छात्राएं उल्टी दस्त की चपेट में आने के बाद एच छात्रा की मौत बालोद में होने से खुलासा हो पाया था। बीते तीन दिनों से प्रबंधन ने मामले को दबाकर रखा हुआ था।


कल कलेक्टर और एसपी ने किया था निरीक्षण
रस्तोगी कॉलेज में आवासीय छात्रावास में कुछ छात्राओं की उल्टी दस्त होने की शिकायत के बाद हाईटेक अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पूर्व अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी दी थी एवं उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छात्राओं की तबीयत की स्थिति जानी थी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि वाटर कूलर और आरओ खराब स्थिति में थे जिसकी वजह से पानी खराब था और छात्राओं की तबीयत खराब हुई। जांच में पाया गया कि पानी खराब होने की वजह से छात्राओं की तबीयत खराब हुई। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। एक छात्रा की मृत्यु भी हुई है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कॉलेज मैनेजमेंट का पक्ष भी जानिए…

  • रस्तोगी एजुकेशन सोसायटी द्वारा स्मृति नगर भिलाई स्थित वेद हॉस्टल में डीडीयूजीकेवाई स्किल ट्रेनिंग कोर्स में बच्चों के ठहरने की व्यवस्था की गई है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • मॉडल टाउन भिलाई में संचालित मेस में भोजन तैयार करके वेद हॉस्टल एवं अन्य तीन हॉस्टल के बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था की जाती है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • दिनांक 29 जुलाई को वेद हॉस्टल के 5-6 बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर उन्हें स्मृतिनगर स्थित हाईटेक हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • 30 व 31 जुलाई को और 40 बच्चों को भी उल्टी दस्त की शिकायत होने पर उन्हें भी उपचार के लिए हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • जहां बच्चों का उपचार जारी है। एवं 10-12 बच्चे ठीक होकर वापस हॉस्टल आ गए है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • एक अन्य लड़की कामिनी को बुखार की शिकायत होने पर दि. 29 जुलाई को उसके परिवार वाले आवेदन देकर अपने घर ले गए थे: कॉलेज मैनेजमेंट
  • बाद में पता चला कि 31 जुलाई रात को तबीयत खराब होने पर राजनांदगांव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान कामिनी की मृत्यु हो गई: कॉलेज मैनेजमेंट
  • प्रबंधन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल उपचार के लिए समूचित व्यवस्था की गई है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • प्रबंधन द्वारा लापरवाही नहीं की गई है: कॉलेज मैनेजमेंट
  • कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से श्रीनू नायर, जनरल मैनेजर, डीडीयूजीकेवाई स्किल ट्रेनिंग ने अपनी बातें रखी है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...