ED ब्रेकिंग: दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई…सहेली, सांखला समेत इन ज्वेलर्स के ठिकानों में टीम ने दी दबिश…रायपुर, राजनांदगांव में भी पहुंची टीम

भिलाई । आज ED ने दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। 6 से ज्यादा जगहों पर ED की टीम ने दबिश दी है। सूत्रों की माने तो खंडेलवाल कॉलोनी में CA सुनील जैन, श्री शिवम् मॉल,जीवन प्लाज़ा में CA राजेंद्र कोठारी, सराफा लाइन स्थित सहेली ज्वेलर्स, नवकार ज्वेलर्स प्रकाश सांखला, सहेली ज्वेलर्स मदन जैन के सभी ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है।

यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह से शुरू हुई है। बताया गया है कि की ईडी की टीम ने रायपुर में भी कुछ ज्वेलर्स और कपड़ा व्यापारी के यहां रेड मारी है। इसके अलावा दुर्ग में भी ज्वेलर्स और एक CA के घर में दबिश दी है।

जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम शुक्रवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापे के लिए गई थी। इन टीमों में दिल्ली के अफसर शामिल हैं। अब तक आई जानकारी के अनुसार रायपुर में टीम ने पगारिया ज्वेलर्स के यहां छापा मारा है। इसके अलावा राजधानी में कुछ अन्य जगहों पर भी टीम के रेड करने की खबर है।


वहीं दुर्ग में भी टीम ने नवकार ज्वेलर्स, CA कोठारी ब्रदर्स के यहां छापा मारा है। कुछ स्थानों पर भी टीम कार्रवाई कर रही है। राजनांदगांव के जसराज बैद ज्वेलर्स, नाकोड़ा टेक्सटाइल में भी छापे की कार्रवाई चल रही है। कुछ और जिलों में भी टीम के जाने की खबर है.


इसके 2 दिन पहले आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी थी। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूह थे। आयकर विभाग की टीमें रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच की थी।


बताया गया था कि आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची थी।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से फोन ले लिए। वहीं किसी को बाहर जाने अथवा बाहर से भीतर जाने से मना कर दिया गया। टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों आदि की तलाश की थी। हालांकि इस कार्रवाई में क्या निकलकर सामने आया ये अब तक पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...