KBC के हॉटसीट पर पहुंचे दुर्ग गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर DC अग्रवाल: 19 से 21 जुलाई को शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटी टीम, इसी सप्ताह आने वाला है एपिसोड

  • फॉस्टेट फिंगर फर्स्ट प्रोफेस में पहले ही प्रयास में अमिताभ बच्चन के सामने पहुंच गए
  • 8 अगस्त को आने वाला है पूरा एपिसोड
  • महासमुंद के पिथौरा इलाके के रहने वाले हैं दुलीचंद (DC)अग्रवाल
  • दुलीचंद की पत्नी शिखा अग्रवाल भी प्रोफेसर हैं, पुत्र प्रसून और पुत्रवधु अदिती एडवोकेट हैं
  • दुर्ग गर्ल्स कॉलेज के दुलीचंद अग्रवाल उर्फ दुलारा का केबीसी के हॉटसीट पर पहुंचने का सपना आखिरकार 21 वर्षों की साधना के बाद सफल हो गया.
  • दुलीचंद अग्रवाल वर्तमान में शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग में प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं.
  • उनके भतीजे पियूष अग्रवाल ने बताया कि उनके चाचा 19 एवं 21 जुलाई को मुंबई से कौन बनेगा करोड़पति की शुटिंग पूरी कर लौटे हैं.
  • फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की प्रक्रिया में वे पहले ही प्रयास में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुंच गए.
  • पियूष अग्रवाल ने बताया, 8 अगस्त को आने वाले एपिसोड की शुरूआत उनके चाचा के बचपन से होता है.
  • जब अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि दुलीचंद नाम का क्या अर्थ है.
  • यही पर उन्होंने अपने बचपन के बारे में और पिथौरा के बारे में तथा अपने परिवार के बारे में बच्चन साहब से चर्चा की है.
  • बच्चन साहब के प्रति उनकी दीवानगी की भी चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वे 1975 में किस तरह बिना बताए महासमुंद उनकी फिल्म दीवार देखने पहुंच गए थे.
  • 1978 में मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के दौरान दुलीचंद अग्रवाल के साथ हुए हादसे से बच्चन साहब बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने दुलीचंद अग्रवाल को यादगार चीज भी दी.
  • इस फिल्म की घटना का उल्लेख बच्चन साहब ने अपने ब्लॉग में भी विस्तृत रूप से किया.
  • सेट पर पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति के अलावा दुलीचंद की कुछ खास बातें भी जानने को मिली.
  • शुटिंग के दौरान उनकी पत्नी प्रोफेसर शिखा अग्रवाल, बहन रमन्ता मित्तल, पुत्र एडवोकेट प्रसून एवं पुत्रवधु एडवोकेट अदिति उनके साथ थे.
  • दुलीचंद ने सभी पिथौरावासियों को साधुवाद दिया है कि सबकी सद्भावना से वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं.
  • वे नगर के लक्ष्मीनारायण अग्रवाल के छोटे भाई और शैलेष, पियूष अग्रवाल के चाचा हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...