भिलाई में मारपीट का मामला: ट्रक ड्राइवर को चार घंटों तक बेदम पीटा… अधमरा होने पर छोड़कर भाग खड़े हुए आरोपी… इलाज के दौरन हो गई मौत, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। भिलाई में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेलर चालक को बांधकर चार घण्टे तक पीटते रहे। जब ड्राइवर की अवस्था गंभीर हो गई तो आरोपी उसे छोड़ फरार हो गया। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मछली मार्केट के पास खुर्सीपार निवासी तीन दिन पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रेलर को रखकर अपने दोस्त सलमान खान के साथ आ रहा था। जैसा ही बापू नगर शराब भट्टी पुलिया के पास पहुचे। पांच युवक अचानक आये और लाठी, लोहे के रॉड से जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया। युवक को अधमरा छोड़ आरोपी भाग निकले। जैसे तैसे विवेक अपने घर पहुचा। इसकी हालत देख सरकारी अस्पताल परिजन लेकर गये। लेकिन थाने में शिकायत नही होने पर उपचार नही हुआ।

उसके बाद जुनवानी शंकराचार्य हॉस्पिटल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पुलिस को सूचना दिया गया। विवेक की तबियत और खराब होने पर उसे रायपुर स्थित एम्स भेजा गया जहाँ उपचार के बाद मौत हो गई।  मृतक विवाहित है। एक साल की उसकी बेटी है। वही पत्नी मां बनने वाली है है। विवेक के मौत की खबर लगने पर मोहल्ले के लोग सुबह खुर्सीपार पुलिस थाने पहुचकर आरोपियो को पकड़ने की मांग की। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियो की शिनाख्त कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियो को पुलिस नही पकड़ पाई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...