दुर्ग में वोरा निवास से लेकर नदी रोड भगवामय: शिवनाथ नदी से कांवड़ में जल लेकर विधायक वोरा पहुंचे शिव मंदिर…बोलबम के जयकारों से गूंज उठा शहर

दुर्ग। सावन के अंतिम सोमवार को आज विधायक निवास से होकर प्रमुख सड़क भगवा रंग में सराबोर सी हो गई। शिवनाथ नदी से पूरे शहर तक बोलबम का जयकारा गूंजता रहा। विशाल कांवड़ यात्रा शिवनाथ नदी में संपन्न हुई। विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल सहित हजारों शिव भक्तों ने शिव मंदिर में शिवनाथ के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

  • आज विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। इसकी तैयारी पखवाड़े भर से शुरू हो गई थी।
  • कांवड़ यात्रा में जिस कदर शिव भक्तों की स्वस्फूर्त भीड़ उमड़ पड़ी।
  • सुबह 7 बजे विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, जगमोहन ढीमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सुमित वोरा, गोलू वर्मा सहित आम नागरिको के साथ कांवर लेकर शिवनाथ नदी पहुंचे।
  • शिव भक्तों ने शिवनाथ नदी के एनीकट पर डुबकी लगाने के बाद कांवड़ यात्रा प्रारम्भ किया।
  • इस दौरान रह रहकर बोलबम का जयकारा गूंजता रहा।
  • कांवड़ यात्रा में हजारों शिव भक्तों ने भक्तिपूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।
  • हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले।
  • विधायक व महापौर ने उतारी शिवनाथ नदी की आरती की।
  • आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर आज सुबह सोमवार को नगर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भव्य कावड़ पद यात्रा में शामिल हुए।
  • हजारों भक्तों के साथ जय जय महाकाल, बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़ लेकर शिवनाथ नदी पहुँचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...