Gangrape Near Railway Station: मदद करने के बहाने नाबालिग लड़की से गैंगरेप, रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में एक नाबालिग लड़की से गैंग (Minor girl gangraped) का मामला सामने आया है. राजधानी के तिलक ब्रिज (Tilak bridge) स्टेशन के पास वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हाल ही में नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर बने एक कमरे में रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग में काम करने वाले 4 लोगों ने भी एक महिला के साथ गैंगरेप किया था जहां सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन फिर से हुए इस गैंगरेप के मामले ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पीड़िता की ट्रेन छूटने के बाद वारदात
रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक 17 साल की नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गई थी, जहां वह 18 जुलाई से 25 जुलाई तक रही. वहां उसकी मुलाकात 25 साल के दीपक से हुई. दीपक उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है. दीपक उस लड़की और उसके परिवार के साथ गुजरात गया और फिर 4 अगस्त को लड़की दीपक के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुई.

डीसीपी के मुताबिक 4 अगस्त को वो दोनों लखनऊ में रहे और इसके बाद 6 अगस्त को दीपक लड़की के साथ गोंडा में अपने गांव आ गया. फिर उसी रात वे फिर से गुजरात जाने के लिए निकले और 7 अगस्त को नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे. उन्हें रात 9:40 बजे जामनगर एक्सप्रेस से गुजरात जाना था. लेकिन किसी वजह से उनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद दीपक और लड़की में झगड़ा हो गया और दीपक वहां से चला गया. फिर पीड़ित को नई दिल्ली स्टेशन पर पानी बेचने वाले मिले. पीड़ित ने उनसे कहा कि उसे अपने भाई से बात करने के लिए मोबाइल फोन चाहिए, इस पर एक लड़के ने लड़की को अपना मोबाइल दे दिया.

मदद के बहाने बनाया शिकार
इस पर लड़की ने अपने घरवालों से बात की. इसके बाद पीड़िता से उन लड़कों से कहा कि गुजरात जाने वाली ट्रेन दूसरे स्टेशन से मिलेगी. इसके बाद वो पीड़ित लड़की को तिलक ब्रिज स्टेशन की तरफ ट्रेक पर सुनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक गैंगरेप करने के बाद जब आरोपी लड़के पीड़िता को छोड़ने नई दिल्ली स्टेशन पर आए तो इसी बीच दीपक भी वहां पहुंच गया और उन लड़कों ने दीपक की पिटाई कर दी.

इस बीच पुलिस वहां पहुंच गई और सभी को थाने ले आई. पीड़ित की मेडिकल जांच कराने के बाद पोक्सो एक्ट और गैंगरेप के तहत केस दर्ज पर पानी बेचने वाले 21 साल के हरदीप नागर और 20 साल के राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...