सुबह-सुबह हॉकर को रॉड से पीटा, तलवार लेकर दौड़ाया भी…हिंदू संगठन के लोगों के साथ छावनी थाने में दर्ज कराई लिखित कंप्लेन

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अखबार के सब एजेंट पर रॉड से हमला कर दिया। हमला करने बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित ने पुलिस में लिखित शिकायत की है।
मिली जानकारी के मुताबिक श्याम चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी सुखदेव चौरागडे ने शिकायत करते हुए बताया है कि, मंगलवार की सुबह अखबार बांटने सुबह 8. 30 बजे वार्ड 30 प्रगतिनगर केम्प 1 मेंटेनेंस ऑफिस के पास बबलू के घर अखबार छेड़ने गया था।

पीड़ित ने लिखित में कंप्लेन दर्ज कराते हुए कहा है कि, अज्ञात युवक ने कई बातों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। यह कहते हुए पिटाई कर दी। लोहे के रॉड से सुखदेव पर हमला कर दिया। लिखित शिकायत और पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने कहा है कि हमला करने वाला युवक कैंप इलाके का है।

घटना में सुखदेव का सिर पर चोटें आई है। इतना होने के बाद युवक हाथ में तलवार लेकर दौड़ाने का प्रयास कर रहा था। किसी तरह सुखदेव अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग निकला। युवक ने पीड़ित से जान से मारने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित बीते 35 वर्षों से अखबार बाटकर परिवार चलाया करता है। इस तरह की घटना अब भिलाई जैसे शांत एरिया का माहौल खराब करने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है।

घटना की खबर लगते ही कुछ हिंदुवादी संगठन के लोग भी छावनी पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। छावनी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे से युवक का फूटेज तलाशने में जुट गई है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...