CG: युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप: शादी से पहले युवती का चल रहा था प्रेम प्रसंग… प्रेमी ने बनाया था Nude वीडियो… मायके आई तो वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल और दुष्कर्म, केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में युवती का अश्लील VIDEO बनाकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की युवक और युवती में पहले प्रेम संबंध था। उसी समय युवक ने उसका न्यूड बना लिया था। इधर, युवती शादी के बाद जब पहली बार अपने मायके आई तो युवक उसे VIDEO दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने लगा। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

TI सागर पाठक ने बताया कि सिरगिट्टी क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती और मस्तूरी क्षेत्र के चिल्हाटी निवासी प्रमोद धुरी आपस में परिचित हैं। दोनों के बीच जान-पहचान के बाद दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। युवती उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन, युवक ने इंकार कर दिया था। इसके चलते करीब दो माह पहले युवती के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी।

पहली बार मायके आई तो VIDEO दिखाकर किया रेप
युवती अपनी शादी के बाद दो माह से ससुराल में रह रही थी। हरेली पर्व पर वह पहली बार मायके आई, तब प्रमोद धुरी ने मोबाइल पर काल किया और उसे मिलने के बुलाया। युवती जब उससे युवती मिलने नहीं गई, तब युवक उसके पास पहुंच गया। इस दौरान उसे VIDEO दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में विवाहिता ने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिकायत लेकर थाना पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...