कारोबारियों के ठिकानों में IT विभाग का छापा: 100 करोड़ रुपए की बेनाम सम्पति मिली… 56 करोड़ रुपये की नकदी, 32 किलो सोना जब्त… नोट गिनने में लग गए 13 घंटे

मुंबई: आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में छापेमारी करके एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों से हीरा-जवाहरात समेत करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति बरामद की है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग ने विगत एक से आठ अगस्त के दौरान जालना के स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों को हीरा-जवाहरात और बेशकीमती सामानों के साथ करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है.

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने विगत एक से आठ अगस्त के दौरान महाराष्ट्र के एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की है. इसमें 56 करोड़ रुपये की नकदी, 32 किलो सोना, हीरे-मोती के गहने और करोड़ों रुपये के संपत्ति के कागजात शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के जालना में स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने आठ दिनों तक लगातार छापेमारी की, जिसमें करीब दो सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस कारोबारी के ठिकानों से जब्त नकदी को गिनने में विभाग के कर्मचारियों को करीब 13 घंटे लगे हैं.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस छापेमारी में राज्यभर के करीब 260 अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए थे. इसमें करीब 120 सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया गया. बताया यह भी जा रहा है कि महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग की ओर से इतने बड़े पैमाने पर की गई छापेमारी की कार्रवाई के लिए अधिकारियों की पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक उस कारोबारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, जिसके ठिकानों से करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बरामद की गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...