CG: दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा को मारी जोरदार टक्कर… एक की मौके पर मौत… एक गंभीर रूप से घायल, हादसा इतना भयानक की गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा को टक्कर मारी दी। हादसे में इनोवा में सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पूरे परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के टाटीरास सिंघनपुर निवासी संगीत टेकाम (35) आंदनबेड़ा निवासी अपने साथी मनोज टेकाम (30) के साथ इनोवा से सिंघनपुर ढाबा जा रहा था। इसी बीच बहिगांव के पास रायपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा को टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा वाहन के पार्ट्स के टुकड़े शरीर के अंदर घुस गए। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक वाहन में ही फंसा रहा। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जवान और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब 45 मिनट तक घायल वाहन में ही फंसा हुआ था। किसी तरह गाड़ी को काट कर घायल को बाहर निकाला गया। टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क के नीचे उतर गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...