दुर्ग संभाग में हाथियों का कहर, युवक को कुचला: दो सप्ताह से जंगल में घूम रहा हाथियों का दल…जंगल में दल ने युवक को कुचलकर उतार दिया मौत के घाट

राजनांदगांव/भिलाई। दुर्ग संभाग के राजनांदगांव जिले में मानपुर ब्लॉक में इन दिनों हाथियों का कहर जारी है। हाथियों का एक दल जंगल में घूम रहा है। आज सुबह एक युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मानपुर विकासखंड में बदस्तूर हाथियों का आतंक पखवाड़ा भर से चल रहा है।

  • इसी दौरान एक बड़ी घटना भैंसबोड़ गांव में हो गई।
  • जहां हाथियों के दल ने ग्रामीण संतराम मंडावी को कुचल दिया है।
  • जिससे दर्दनाक मौत हो गई।
  • यह क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है।
  • हाथियों से दुर्घटना के मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी तुरंत राखी के कार्यक्रम के बीच सीधे भैंसबोड गांव पहुंचे।
  • मृतक के परिवार से मुलाकात किया।
  • परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से पूरा मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
  • साथ ही प्रशासन की पूरी टीम को दिशा निर्देश दिए है कि ग्रामीणों का सुरक्षा हेतु विशेष उपाय किया जाए।
  • जिससे जान माल की हानी न हो।
  • साथ में दिनेश शाह मंडावी जनपद अध्यक्ष मानपुर भी, फॉरेस्ट रेंजर मोहला जागेश्वर गोड, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौकी अर्जुन कुर्रे सब इंस्पेक्टर कमलेश बंजारे मौका स्तिथि पर जायजा लेने उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...