सड़क हादसे में BSP कर्मी की मौत: सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने लिया अपने चपेट में… अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम… ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई

भिलाई। सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में गंभीर अवस्था मे उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत कार्रवाई की है।

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि रुआबांधा सेक्टर निवासी अजय पचपुर 52 वर्ष शुक्रवार की सुबह आकाश गंगा चौक से सड़क क्रास कर रहा था। इस दौरान 16 चक्का ट्रक सीजी 07 सीएच 8124 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अजय को चपेट में लिया। घटना में अजय के शरीर के अनेक हिस्सो में गम्भीर चोट आई है। आसपास के लोग व सुपेला पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक बीएसपी कर्मी है। परिजन बाहर होने के कारण आज पीएम नही हो पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...