भिलाईवासियों के लिए काम की खबर: 16 अगस्त से सुपेला रेलवे क्रासिंग होने जा रहा है हमेशा के लिए बंद

भिलाई। भिलाई के सुपेला रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज बनाया जाना शासन के द्वारा प्रस्तावित है। जिस पर आज ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह और निर्माण ऐजेंसी के द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मुआयना किये।

बताया गया की राज्य शासन द्वारा 16 अगस्त 2022 सुबह 07.00 बजे से क्रासिंग के दोनो ओर बेरिकेटिंग कर रेलवे क्रासिंग को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसके पश्चात निर्माण ऐजेन्सी द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही निर्माण ऐजेंसी को बेरिकेटिंग स्थल पर उचित प्रकाश व्यवस्था एवं सूचनात्मक संकेत बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सभी वाहन चालको से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए 16 अगस्त से सेक्टर की ओर जाने-आने के लिए चंद्रामौर्या अंडर ब्रिज, प्रिदर्शनीय अंडर ब्रिज, पावर हाउस अंडर ब्रिज-ओवर ब्रिज तथा नेहरू नगर अंडर ब्रिज-ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...