CG – दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत: आमने सामने से आ रही दो बाइक में हुई भिड़त… एक महिला सहित 4 लोगों की हो गई मौत… हादसा इतना भयानक की दोनों बाइक के उड़ गए परखच्चे

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमे एक महिला और तीन पुरुष शामिल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी । घटना धनोरा के कररापारा गांव के पास की है।

दरअसल, एक बाइक में सवार होकर तीन युवक फरसगांव के मोदे से केशकाल के इरागांव राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कररापारा गांव के पास सामने से आ रही बाइक के साथ जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। वहीं बाइक सवार लहुलुहान हालत में सड़क पर ही गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो दो बाइक सवार चार लागों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी मृताकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां पर घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर इस घटनाक्रम की जनकारी के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...