एक झपकी और हो गया हादसा: पत्नी से विवाद के बाद रायपुर से शहडोल जा रहा था युवक… चलती ट्रेन से गिर कर हो गया घायल… समपार फाटक के पास जख्मी हालत में मिला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक युवक चलती ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद वह खुद समपार फाटक के पास पहुंच तक पहुंचा और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के डायल 112 ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक रायपुर का रहने वाला है और पत्नी से विवाद होने पर नाराज होकर शहडोल जा रहा था। हादसा कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा थाने के डायल 112 की टीम को जानकारी मिली कि ग्राम पथर्रा के समपार के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने घायल युवक को कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश आ गया। पूछताछ में पता चला कि रोशन सिंह राजपूत (40) पिता मोहन सिंह राजपूत रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रहता है।

घायल युवक ने पुलिस को बताया कि रायपुर में उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर वह नाराज होकर ट्रेन से अपने घर शहडोल जाने के लिए निकला था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार युवक ट्रेन में सफर कर रहा था। वह समपार फाटक के पास घायल पड़ा था। उसने पुलिस को बताया कि ट्रेन में गेट के पास बैठा था। तभी उसे झपकी लग गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह पैदल कर समपार फाटक तक पहुंच कर बेहोश पड़ा था। घायल युवक किस गाड़ी में सफर कर रहा था। इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर GRP से जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...