महेश नगर दुर्ग में आज से नवधा रामायण का किया जाएगा पाठ: रोजाना हजारों लोग करेंगे पाठ…जन्माष्टमी पर होगा भव्य आयोजन, आयोजन से पहले 51 महिलाओं ने सिर पर रामायणजी को लेकर निकाली शोभायात्रा

दुर्ग। राधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति, महेश नगर द्वारा संगीतमय नवधा पारायण रामायण पाठ और नवदिवसीय विष्णु ऋषिकेश महायज्ञ की शुरुआत आज से हो जाएगी। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सैकड़ों भक्तों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ रामायणजी की शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे सत्तीचाैरा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर देर शाम महेश नगर के राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। यहां रामायणजी की पूजा, आरती की गई। इसी के साथ विष्णु ऋषिकेश महायज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर पूजन भी किया गया।
शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाते हुए 51 से अधिक महिलाएं सिर पर रामायणजी को लेकर चलती रहीं। इस दौरान भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। शनिवार को वेदी स्थापना के साथ ही रामायण पाठ और महायज्ञ शुरू हो जाएगा। यहां प्रतिदिन 2 हजार से अधिक सनातन धर्मप्रेमियों के लिए आसन पर बैठकर रामायण पाठ करने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार तक 1 हजार से अधिक लोगों ने इसके लिए पंजीयन भी करवा लिया है।
आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा भक्तों को पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क होगा। इसमें पंजीयन के लिए समिति के अंशुल चांडक के मो. नंबर 7000729844 पर मैसेज या फिर संपर्क कर सकते हैं। भक्तों के लिए सभी सुविधाएं मंदिर समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

महायज्ञ रोजाना सुबह 7 बजे से होगा
महेश कॉलोनी में आयोजन के लिए भव्य मंडप तैयार किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान पूरे 9 दिन में श्रद्धालु 1 लाख 60 हजार आहुतियां देंगे। महायज्ञ के मुख्य आचार्य पं. पवन द्विवेदी होंगे। वहीं नवान्ह पारायण पं. गिरधर गोपालजी असोपा और पं. सुशीलजी असोपा जोधपुर वालों के सानिध्य में होगा। महायज्ञ रोजाना सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक संगीतमय रामायण पाठ हजारों श्रद्धालु करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...