कल पाटन में राजनितिक हलचल रहेगी तेज: जुटने वाले है कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेता… सीएम, सांसद सहित ये नेताओं का कल दौरा… छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का जबर हरेली कार्यक्रम भी

भिलाई। कल यानि 14 अगस्त को पाटन में एक बार फिर राजनीति सरगर्मी देखने को मिलेगी। पाटन के राजनीति के चिर प्रतिद्वंदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व भाजपा सांसद विजय बघेल फिर एक हो सकते है आमने सामने। वही जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी इसी दिन पाटन ब्लॉक में ही रहेंगे। उनका भी कार्यक्रम तय हो चुका है।

बरसात के दिन में एक फिर से पाटन की राजनीति गरमाने वाली है। जब जब प्रदेश की राजनीति के दो ध्रुव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल का एक साथ एक ही दिन दौरा होता है तो पूरा प्रदेश की नजर पाटन में ही बनी रहती है। वही इस बार तो उसी दिन जोगी कांग्रेस के मुखिया भी पाटन ब्लॉक में रहेंगे। इस दिन राजनैतिक विश्लेषको के साथ साथ मीडिया का फोकस भी पाटन की तरफ ही रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे अब राजनीतिक गतिविधिया तेज हो गई है।

जानिए 14 अगस्त को क्या है कार्यक्रम…..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पाटन पहुंचेंगे। वे पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

सांसद विजय बघेल भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, वे सेलूद से कार्यक्रम की शुरुआत कर दोपहर 2 बजे तक पाटन नगर पहुंचेंगे।

जोगी कांग्रेस के मुखिया पुर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी ग्राम बोरीद में रहेंगे। वे यहां मिनीमाता जी की पुण्य तिथि कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे शामिल होंगे।

रविवार को ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का जबर हरेली कार्यक्रम।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...