राखी के दिन भाई ने बहन और प्रेमिका को गिफ्ट किया फोन, सिम लगाते ही घर पहुंची पुलिस, फिर…

इंदौर। इंदौर शहर (Indore) से हाल ही में कुछ लुटेरों से जुड़े एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लोगों को सुनसान रास्तों में लूटने वाले लुटेरों ने राखी के दिन उनकी बहन को और प्रेमिका को मोबाइल फोन गिफ्ट किया। ऐसे में उन्हें यह मोबाइल फोन उपहार में देना भारी पड़ गया है।

बता दे लुटेरों पर निगरानी कर रही पुलिस फोन के जरिए उन तक पहुंच गई। जी हां, जब भाई द्वारा बहन और प्रेमिका को दिए गए फोन पर सिम लगाई गई तो पुलिस की टीम तुरंत उन तक पहुंच गई।

आपको बता दे, पुलिस ने लूट का मोबाइल चलाने वाली बिट्टू से जब वहां पहुंच कर पूछताछ की तो उसने कहा की ये मोबाइल उसे उसके साले रोहित ने दिया है। यह मामला संयोगितागंज का है। जानकारी के मुताबिक, संयोगितागंज पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही मोबाइल, पर्स, चैन लूटने के मामले में दो आरोपी जिनका नाम रोहित ताराचंद और सनी सुरेश यादव है उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले राइडर से तेज बाइक चलाना सीखी, उसके बाद लूटपाट करना शुरू की। ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस ही रोहित ने एक लूट का मोबाइल युवक ने अपनी बहन को राखी के दिन गिफ्ट किया। ऐसे में जब उसकी बहन ने मोबाइल में सिम लगाई तो पुलिस तक खबर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही फोन में सिम लगाई गई तो पुलिस को जीजा बिट्टू की जानकारी हाथ लगी। वहीं जब पुलिस लुटेरे के घर गई तो उसको पकड़ते ही उसने सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि उसने दूसरा फोन अपनी प्रेमिका सीमा काली को दिया। इतना ही नहीं जब सीमा काली के बारे में पुलिस ने जानकारी निकाली तो उन्हें कुछ सोशल मीडिया से लीड मिली। सीमा काली हत्यारों के साथ रील बनाने का काफी ज्यादा शौक रखती है। एक रील में वह चाकू का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...