भिलाई में कल ब्रेंचपेस और डेडलिफ्ट टूर्नामेंट: छत्तीसगढ़ के कोने-कोने के खिलाड़ी होंगे शामिल, ओवरऑल स्ट्रांगमेन व वुमेन को मिलेगी साइकिल

भिलाई। छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन (RAW) के निर्देशन में छत्तीसगढ़ युवा खेल संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय ब्रेंचपेस और डेडलिफ्ट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भिलाई को मिली है। भिलाई के कालीबाड़ी सेक्टर-6 में इसका आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशम दत्ता ने बताया कि, प्रदेशभर से तकरीबन 300 खिलाड़ी शामिल होंगे। जो ब्रेंचप्रेस और डेडलिफ्ट में अपना हुनर दिखाएंगे। अलग-अलग व्यायामशाला व संगठनों के खिलाड़ी अपना परफॉर्मेंस देंगे। प्रशम ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह 10 बजे से टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। ओवरऑल स्ट्रांगमेन और वुमेन विजेताओं को महिला और पुरुष वर्ग में साइकिल दिए जाएंगे। इसके अलावा कई और प्राइज बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में अतिथियों को आमंत्रण दिया गया है। जो टूर्नामेंट में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में मदद करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...