भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत: एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, पूर्व विधायक की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai Pune Expressway) पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस एक्सीडेंट में पूर्व विधायक विनायक मेटे (Vinayak Mete) की मौत हो गई है. उनकी एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए हैं. बता दें कि विनायक मेटे शिव संग्राम पार्टी (Shiv Sangram Party) के नेता थे. उनकी उम्र अभी 52 साल थी. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर विनायक मेटे हादसे का शिकार हो गए हैं. वो महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे. विनायक मेटे मराठा लोगों को आरक्षण (Maratha Reservation) दिए जाने के बड़े समर्थक थे. पुलिस के मुताबिक, हादसा आज (रविवार को) सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ.

विनायक मेटे की गाड़ी में सवार थे 3 लोग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा रसायनी थाना इलाके में मडप टनल (Madap Tunnel) के पास हुआ. विनायक मेटे अपने ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी में सवार थे. ये तीनों पुणे से मुंबई जाने के रास्ते पर थे.

विनायक मेटे की कार को लगी टक्कर
खबर के मुताबिक, मडप टनल के पास एक वाहन ने विनायक मेटे की कार को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आननफानन में घायलों को नवी मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां विनायक मेटे को मृत घोषित कर दिया गया.

पूर्व विधायक की मौत पर नेताओं ने जताया दुख
गौरतलब है कि मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के रहने वाले पूर्व एमएलसी विनायक मेटे मराठा आरक्षण के समर्थक थे. वह एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे. महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि विनायक मेटे का निधन चौंका देने वाला है. वह वास्तव में मराठा आरक्षण के मुद्दे को ठीक से उठा रहे थे. यह हमारे और मराठा समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है. जान लें कि शिव संग्राम पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत पर कई नेताओं ने दुखा जताया है.

(इनपुट- पीटीआई)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...